13 फरवरी क्यों है महहत्वपूर्ण आज के दिन क्या घटी थी घटना क्या है आज बिसेस

0
632

13 फरवरी क्यों है महहत्वपूर्ण आज के दिन क्या घटी थी घटना क्या है आज बिसेस

💎💎💎 ⚜🕉⚜ 💎💎💎
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 13 फरवरी 2022*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी-18:44 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा-09:28 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बालव-18:44 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* प्रीति-21:13 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:01
*🌄सूर्यास्त-* 18:09
*🌙चन्द्रोदय-* 15:01
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन-29:19 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:46 से 18:09
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 18:44 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री भीष्म द्वादशी , भीष्मोद्देश्य से तर्पण , तिल / वराह द्वादशी , तिलोत्पत्ति , सोपपदा द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , प्रदोष व्रत , वेदारम्भ में अनाध्याय , (संक्रान्ति का पुण्यकाल आज सूर्योदय से सुबह 09:50 तक , गो – अन्न दान गोदावरी स्नान ) , त्रिपुष्करयोग 09:28 से 18:43 तक , दग्धयोग सूर्योदय से 18:42 तक , श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म – तप ( जैन , माघ शुक्ल द्वादशी ) , भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस ) , श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस व विश्व रेडियो दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी त्रयोदशी 20:30 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सोम प्रदोषव्रत (पंचांगभेद से आज भी ) ,कल्पादि 13 , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:53 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:53 से , सौर (कुम्भ) फाल्गुन मासारम्भ , रत्नत्रय व्रतारम्भ ( जैन ) , श्री धर्मनाथ जी जन्म – तप ( जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी ) , मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन ) , गुरु श्री हरिराय जयन्ती ( प्राचीन परम्परा अनुसार ) , श्री विश्वकर्मा जयन्ती ( माघ शुक्ल त्रयोदशी ) , गुरु गोरखनाथ जयन्ती ( मतभेद ) , मातृ – पितृ पूजन दिवस , श्रीमती सुषमा स्वराज जयन्ती , श्री शिवचरण माथुर जयन्ती , श्री श्यामाचरण शुक्ल स्मृति दिवस , विश्व विवाह दिवस ( फ़रवरी माह के दूसरे रविवार को ) , पाश्चात्य पर्व – सेंट वेलन्टाइन डे (Velentine’s Day) व World Bonobo Day.।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*श्रोत्रियास्त्वग्रभोक्तारो*
*धर्मनित्याः सनातनाः।*
*याजनाध्यापने युक्ता*
*यत्र तद् राष्ट्रमावसेत्॥५०॥*
★ महाभारतम् शान्तिपर्व २८७
*अर्थात्👉*
_जिस देश में सदा धर्मपरायण, यज्ञ कराने और पढ़ाने के कार्य में संलग्न सनातनधर्मी, श्रोत्रिय ब्राह्मण ही सबसे पहले भोजन पाते हों, उस राष्ट्र में अवश्य निवास करें।_
🌹

*13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1542 – इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1601 – लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
1633 – इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
1688 – स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
1689 – विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1693 – अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1739 – करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
1788 – भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
1795 – अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1820 – फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
1856 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
1861 – नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
1880 – थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया।
1920 – अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931 – नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 – जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1959 – बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1975 – तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1988 – बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
1989 – सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए।
1990 – अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991 – अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए।
2001 – अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर पहला मानव रहित यान उतरा।
2001 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
2002 – पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार।
2002 – ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
2003 – यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
2004 – भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2005 – इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
2007 – उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
2008 – पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया।
2009 – उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
2010- महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।
2014 – चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
2019 – प्रसिद्ध व्यंग्यकार और कवि डॉ अशोक चक्रधर को 23वें व्यंग्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
2019 – राजस्थान में गुर्जर सहित चार अन्य जातियों को शिक्षण संस्थानों व नोकरियों में 5 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पारित , पर गुर्जर संतुष्ट नहीं।
2019 – पुलवामा से भागे हिजबुल के दो आतंकी 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने किए ढेर जिनमे 8 लाख का इनामी भी शामिल , पुलवामा के ही एक प्राइवेट स्कूल में विस्फोट से 19 छात्र घायल , पुलिस जाँच में जुटी व राज्यपाल ने जताया दुख – 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की।
2019 – कैरेबियाई देश हैती में जेल तोडकर भागे 78 कैदी।
2020 – भुबनेश्वर में शुरु किया गया द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन पूर्ण हुआ।
2020 – ब्रिटेन की OneWeb कंपनी ने कजाकिस्तान के बैकोनूर पोर्ट से एक सोयुज रॉकेट से 34 उपग्रहों को कक्षा में भेजा।
2021 – राष्ट्रपति ने श्रीमती पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया।
2021 – भारतीय खगोलविदों ने एक सबसे पुराने खगोलीय पिण्ड में एक विशाल ऑप्टिकल चमक का पता लगाया।
2021 – यूरोप के सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्राघी ने इटली के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली।

*13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1879 – सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) – स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 1949)।
1911 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1915 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
1916 – जगजीत सिंह अरोड़ा भारतीय सेना के कमांडर।
1944 – ओडूविल उन्नीकृष्णनन – भारतीय अभिनेता (मृत्यु- 2006)।
1945 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1958 – रश्मि प्रभा – समकालीन कवयित्री।
1959 – कमलेश भट्ट कमल – समकालीन कवि।
1995 – वरुण भाटी – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी ।

*13 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1713 – दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।
1832 – बुधु भगत – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता।
1918 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1964 – असित कुमार हाल्दार – कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
1974 – उस्ताद अमीर ख़ाँ – भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक (जन्म- 1912)।
1987 – एम. भक्तवत्सलम – तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री । हरियाणा एजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज की प्रस्तुति।
2000 – बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
2008 – राजेंद्र नाथ – हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे।
2012 – अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान, जिनका उपनाम शहरयार, एक भारतीय शिक्षाविद और भारत में उर्दू शायरी के दिग्गज थे।
2015 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।
2020 – द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के संस्थापक डॉ. आर के पचौरी का निधन।

*13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म – तप ( जैन , माघ शुक्ल द्वादशी )।
🔅 भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस)।
🔅 श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस।
🔅 विश्व रेडियो दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here