कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह गिनाई सरकार की उपलब्धियां
करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा सांसद ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन्ना चले गए मगर उनकी जड़ से कई जिन्ना निकल रहे हैं। करनैलगंज के सरयू डिग्री कालेज में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मां सरस्वती व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नेहरू ने जम्मू कश्मीर मामले में दखल देने से सरदार पटेल को मना कर दिया था। गांधी जी कहते रहे और देश का बंटवारा हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ जिन्ना की सोच वाले लोग भाजपा के निःशुल्क राशन में तेल, चीनी, दाल, गेंहू, चावल सब ले रहे हैं, मगर नमक नही ले रहे। उनको भाजपा सरकार का नमक केवल हराम का लगता है। उन्होंने कहा राणा प्रताप सिंह, झांसी की रानी, असफाक उल्लाह, चन्द्रशेखर आजाद आदि देश के क्रांतिकारी नेताओं का नाम इतिहास से गायब हो गया। बचा कुछ तो सावरमती के लाल तूने कर दिया कमाल। लगता है कि केवल गांधी व नेहरू ने ही देश को आजाद कराया था। राजीव गांधी की सरकार में शबाना नाम की महिला को न्याय देने के लिये न्यायालय ने फैसला सुनाया था, जिसे बदला गया था। बहराइच के सांसद मोहम्मद आरिफ खान ने मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में 3 घण्टे तक भाषण दिया था। जिसकी वजह से उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी, भाजपा ने उन्हें गवर्नर बनाया है। पहले हम कहते थे कि जहां हुये बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। राम लला हम आयेंगे मन्दिर वहीं बनायेगे कहा गया था। दोनों कार्य पूरे हो गये। बैलों से खेती होना बंद होने की वजह से पूरे प्रदेश में बेसहारा पशु समस्या बन गये हैं। बछिया पैदा होने वाला सीमन 1250 रुपये का था। जिसे 250 का करवाया गया। प्रधानमंत्री ने देश के अनेकों वैज्ञानिकों को इस कार्य पर लगा दिया है। अब ऐसी व्यवस्था विकसित हो रही है कि बिना कोई खाद डाले एक गाय के गोबर से एक एकड़ खेत में अच्छी फसल उगेगी। गोबर से रंग व ईंट बनाने की व्यवस्था हो रही है। आने वाले समय मे 10 रुपये किलो गोबर बिकेगा। तब लोग इन्ही पशुओं को अपनाने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि संविधान की व्यवस्था के अनुसार जनता ही देश की मालिक है। पांच वर्ष बाद सबको जनता के बीच जाना पड़ता है। एक वोट की वजह से सिंधु प्रान्त हमारे हाथ से निकल गया था। एक वोट से अटल विहारी बाजपेई की सरकार गिर गई थी। उन्होंने सोंच समझकर ही मतदान करने की जनता से अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिद्धू, परमेश्वर सिंह, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, शंकर प्रताप सिंह गुड्डू सिंह, विवेक सिंह, नेहा सिंह, गुड्डू सिंह, कुवंर बहादुर, नीरज मौर्या, देवेंद्र दीक्षित, अन्नू बाबा भारती, आशीष गिरि, विनय मौर्य, चन्द्रशेखर गोस्वामी, ओपी तिवारी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।