बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अमृतवाणी की वर्षा होगी कटरा विधानसभा में 4,5,6 नवंबर

0
71
Spread the love

 कटरा बाजार में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी, 4 से 6 दिसंबर तक होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन

राजमंगल सिंह

गोंडा। जनपद गोंडा की कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र की पावन धरा जल्द ही प्रभु श्रीराम की भक्ति और आध्यात्मिक आस्था के रंग में रंगने जा रही है। आगामी 04, 05 एवं 06 दिसंबर को यहां भव्य श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं दिव्य दरबार का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार, 22 नवंबर 2026 को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण कार्यक्रम कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री बावन सिंह जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अजय सिंह जी और हलधरमऊ ब्लॉक प्रतिनिधि वैभव सिंह (मोनू) भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और आयोजन को लेकर संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

आपको बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा की अमृतमयी रसधारा प्रवाहित होगी। उनके मुखारविंद से होने वाली कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, समर्पण, भक्ति और सनातन संस्कृति के मूल्यों को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्सुकता है। आयोजन समिति की ओर से भी कार्यक्रम को यादगार और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

कुल मिलाकर, दिसंबर के पहले सप्ताह में कटरा बाजार की धरती पर होने वाला यह श्रीराम कथा अमृत महोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में भक्ति, आस्था, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम बनने जा रहा है। अब श्रद्धालुओं को बेसब्री से 4 दिसंबर का इंतजार है, जब प्रभु श्रीराम की कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here