झूलेलाल महोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

0
18
Spread the love

गोण्डा झूलेलाल महोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभु झूलेलाल की आरती उतारी गई। उसके बाद लालसाई का पंजड़ा गान गाकर प्रभु झूलेलाल की स्तुति की गई। उसके बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपायुक्त श्रम विभाग देवीपाटन मंडल सिद्धार्थ मोदियानी को सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कुर  ने माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सिंधी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने हाई स्कूल इंटरमीडिएट स्नातक, परास्नातक में फर्स्ट डिवीजन से पास किया हो अथवा अन्य किसी क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल की हो, उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से पधारे साईं रमेश दास जी ने जी अपने लाल साईं ने भजनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री आनंदपुर आश्रम से पधारे आदरणीय सेवक महात्मा जी ने कहा कि यह संसार नश्वर है सबको एक दिन यह शरीर छोड़कर जाना है। इसीलिए समय रहते सबको ध्यान, भजन, पूजा, पाठ, दान और पुण्य सब कुछ करते रहना चाहिए। यही कमाई साथ जाएगी। कार्यक्रम में समाज की वृद्ध महिला सम्मान के क्रम में इस वर्ष  मीरा देवी धर्मपत्नी  आसुदामल रायतानी को सम्मानित किया गया। *कार्यक्रम में उत्तम समाज सेवा के लिए रतन कालानी, रवि ठक्कुर, सुनील कुमार लधानी (गोली), किशन राजपाल, गुरदास ठक्कुर को सम्मानित किया गया।* कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भक्तों ने झूलेलाल भगवान के समक्ष पल्लव पाकर(अरदास करके) अपनी अपनी मनोकामना रखी। उसके बाद सबने एक साथ मिलकर श्रद्धापूर्वक लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में कृष्णा लधानी पुत्री राजेंद्र लधानी बीकॉम 86%, पलक कटारा पुत्री प्रीतम कटारा मास्टर ऑफ सोशल वर्क 77%, सक्षम तलरेजा पुत्र श्याम तलरेजा हाई स्कूल 79%, दिव्यांशी ठक्कुर पुत्री केशव ठक्कुर हाई स्कूल 75%, अंकित कलानी पुत्र सोनू कलानी हाई स्कूल 75%,जनक चेनानी पुत्र बलराम चेनानी हाई स्कूल 80%, दिशा लालवानी पुत्री हरदयाल लालवानी इंटरमीडिएट 81%, संचित मध्यान पुत्र विशाल मध्यान हाई स्कूल 93%, उज्जवल लधवानी पुत्र पंकज लधवानी इंटरमीडिएट 78%, प्रतिक खत्री पुत्र आनंद खत्री हाई स्कूल 78%, माहिया रायचंदानी पुत्री नरेश राय चंदानी बीसीए 86%, रिद्धि राजपाल पुत्री जितेंद्र राजपाल हाई स्कूल 77%, महक रायतानी पुत्री कमल रायतानी बीसीए 83%, तुषार वलेचा पुत्र दशरथ वलेचा हाई स्कूल 94%, संजीवनी मध्यान पुत्री श्रवण मध्यान हाई स्कूल 81% , धृता मनध्यान पुत्री पवन मनध्यान बी एड 86%, वैशाली सिंधी पुत्री उमेश कुमार सिंधी मास्टर ऑफ सोशल वर्क में 86%, गुरमुख रायतानी पुत्र स्वर्गीय संजय रायतानी 77%, सार्थक राजपाल पुत्र किशन राजपाल इंटरमीडिएट 80%, विदुषी कालानी पुत्री स्वर्गीय महेश कालानी इंटरमीडिएट 81% मुख्य रूप से शामिल रहे। समस्त विद्यार्थियों में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी संचित मध्यान एवं तुषार वालेचा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here