भांजे सहित मामा मामी पर यौन शोषण सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

0
30
Spread the love

दो साल तक लिव-इन में रखने के बाद शोषण का आरोप, मामा मामी मामा की बेटी भी नामजद

सनसनी मामला जनपद बदायूं जिले के एक गांव में एक युवती द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसे करीब दो वर्षों तक अपने मामा मामी के घर पर बिना शादी के साथ रखा और इस दौरान उसका लगातार यौन शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, युवक के साथ रहने के दौरान उससे घर का सारा काम—जैसे खाना बनाना, सफाई करना आदि—भी करवाया जाता था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक की मामी फोन के माध्यम से अक्सर घर के कामकाज को लेकर निर्देश देती थी।

बताया जा रहा है कि युवती ने पुलिस को कई कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं, जिनमें कथित रूप से युवक की मामी द्वारा घर के कामकाज को लेकर बातचीत की गई है। युवती का कहना है कि लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण सहने के बाद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है

आरोपी शिवश्याम, मामा शिवराम मामी मीनाक्षी सहित नाबालिक बेटी के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया गया है

लड़के (मुख्य आरोपी) पर संभावित धाराएं: दर्ज होगयी है

धारा 376 IPC (रेप)

धारा 417 IPC (धोखाधड़ी)

 शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए।

धारा 493 IPC

शादी का झूठा विश्वास दिलाकर पत्नी की तरह साथ रखना।

धारा 506 IPC (आपराधिक धमकी)

धारा 323 IPC (मारपीट)

 मामा मामी पर दर्ज धाराएं:

धारा 34 IPC (साझा मंशा)

इन लोगो ने  मिलकर लड़की से काम करवाया और शोषण में सहयोग किया।

धारा 370 IPC (मानव तस्करी/शोषण)

 बिना इच्छा के घर का काम करवाया गया।

धारा 506 IPC (धमकी)

जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है पुलिस जांच में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here