विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में लाखों सनातनी बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से करेंगे अमृतपान

0
76
Spread the love

कटरा विधानसभा विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में होगी देश की सबसे बड़ी कथा

कटरा विधायक बावन सिंह के सुपुत्र मोनू सिंह सुबह से शाम तक लगातार कार्यक्रम स्थल पर समय देकर बेहतर कार्यक्रम स्थल बनाने के लिए लगे हैं

कटरा विधानसभा के चौरी में होने वाली आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए अब जनपद के हर सनातनी को इंतजार है

कटरा विधानसभा के चौरी में होने वाली कथा यह कोई आम कथा नहीं होगी बल्कि देश की ऐतिहासिक कथा यह साबित होगी इस कथा को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम बन रहा है वही इस कथा से लाखों सनातनी अमृत रसपान करेंगे

Oplus_131072

 गोंडा जहाँ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आगामी 4, 5 और 6 दिसंबर को कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में होगी। वही बागेश्वर धाम की टीम के सदस्यों ने आज गोंडा पहुंच कथा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। सेवादार राजपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र विधायक बावन सिंह के द्वारा यहाँ के आसपास के निवासियों को मौका मिल रहा है कि इस कथा का आयोजन होने जा रहा है 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक 2 दिन की ये कथा रहेगी श्री हनुमंत कथा। 1 दिन का भव्य दिव्य दरबार बागेश्वर बालाजी का लगाया जाएगा। जो आप सभी ने और यहाँ के श्रद्धालुओं ने कभी टीवी पर, कभी मोबाइल पर, कभी रील पर दिव्य दरबार को देखा होगा कि कैसे लाखों लोगों में अर्जी स्वीकार होती है। लाखों लोगों में से कैसे पूज्य बागेश्वर धाम सरकार किसी की विपदा को समझ लेते हैं, कैसे उनके ऊपर सन्यासी बाबा की कृपा होती है। तो दरबार भी, एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। फिर यहाँ से प्रस्थान करने के बाद बागेश्वर बालाजी, जो मध्य प्रदेश छतरपुर में हैं, उनकी एक और बागेश्वर बालाजी मंदिर मुंबई सनातन मठ भिवंडी में बना है। तो यहाँ से कथा जैसे ही विराम होगी, तो कथा विराम करने के बाद 51 बेटियों का विवाह पहली बार सनातन मठ भिवंडी में महाराष्ट्र में होने जा रहा हैl

देवीपाटन मंडल में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में सनातन ध्वज बुलंद होता नजर आ रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वयं समय देने का मूड बन चुके हैं लाखों सनातनी बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए हजारों किलोमीटर चलकर जाते हैं वहीं इस कथा में अपने जनपद में बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से अमृत रसपान करेंगे

 

Visuals:

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here