V-mart से लेकर डग्गामार वाहनों को जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की चेतावनी

0
998
Spread the love

  गोंडा जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में गठित संयुक्त चेकिंग टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के डग्गा मार बसों के विरुद्ध कार्यवाही की गई

आपको बताते चलें गोंडा रोडवेज के चारों तरफ अवैध रूप से डग्गामार वाहन का भरमार होता है जिससे आए दिन जाम की समस्या लगी रहती है वही बात किया जाए रोडवेज से चौक जाने वाली रोड पर तो ठेले वालों का कब्जा रहता है और अवैध रूप से पार्किंग की जाने वाली गाड़ियों के चलते और रोड पर आने जाने वाले लोगों की बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वहीं अगर हम बात करें महिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं जैसी स्थिति में एंबुलेंस का भी निकलना मुश्किल ही रहता है सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने वी मार्ट माल को अल्टीमेटम दिया है कि यदि पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई तो मॉल को नोटिस दिया जाएगा।

ऐसे में स्थिति को देखते हुए जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने अतिक्रमण करने वाले ठेला मॉल व अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है इसी क्रम में आज कुछ कार्यवाही की गई है वहीं कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा भी गया है कार्यवाही करने वाले डग्गामार वाहनों में जिसमें दो बसें परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा रोडवेज बस स्टैंड के पास सवारी भरते पाए जाने पर सीज की गई ।टीम में ए आर टी ओ  बबीता वर्मा , यात्री /माल कर अधिकारी  शैलेन्द्र तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक  राकेश मोहन पांडे तथा यातायात निरीक्षक  अभिनव प्रताप सिंह मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से आदेशित/ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकसूचित किया गया कि रोडवेज स्टैंड के एक किलोमीटर की परिधि में कोई भी प्राइवेट बस खड़ी न की जाये तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि फैजाबाद एवं बलरामपुर को जाने वाली रोडवेज बसें बड़गाँव – मिश्रौलिया चौकी होते हुए तथा लखनऊ को जाने वाली रोडवेज बसें डीजल डिपो के पीछे से होते हुए संचालित की जाये।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here