सपा के सामने विजय रथ रोकने की चुनौती , लेकिन गोंडा की जनता के सामने कहीं न कहीं हवाई प्रत्याशी की भी बात आरही है

0
1801

महासमर-2024
हैट्रिक पर राजा भैया, सपा के सामने विजय रथ रोकने की चुनौती


– 4 बार से हैं सांसद, पिछले दो चुनावों में बड़े अंतर से मिली है जीत

 

राजमंगल सिंह गोंडा

आज का उजाला: 18 वें लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा ने गोंडा संसदीय सीट पर अपना पत्ता खोल दिया है और एक बार फिर से वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया पर भरोसा जताया है‌। कीर्तिवर्धन सिंह इसके पहले वर्ष 2014 व वर्ष 2019 में पार्टी प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार वह हैट्रिक पर हैं और चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। उनके पास राम मंदिर निर्माण के साथ मोदी की गारंटी भी है। जिसके दम पर वह पूरे आत्मविश्वास में हैं। राजा भैया के साथ गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री भी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के सामने भाजपा के विजय रथ को रोकने की बड़ी चुनौती है‌। सपा ने इस बार यहां से नए चेहरे श्रेया वर्मा पर दांव लगाया है‌। श्रेया खुद भले ही राजनीति में नई हों लेकिन राजनीति से उनका पुराना तालुल्क रहा है‌। श्रेया के बाबा स्व बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं और उनकी गिनती प्रदेश के बड़े नेताओं में की जाती रही है‌। स्व बेनी प्रसाद वर्ष 2009 में गोंडा संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद रह चुके हैं।
श्रेया की जीत का गणित सजातीय मतदाताओं की बड़ी तादात व बाबा के नाम पर टिका है‌। श्रेया के साथ सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह,महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव प्रतिभा सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व मंत्री स्व पंडित सिंह के भतीजे व सदर सीट से सपा प्रत्याशी रहे सूरज सिंह पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और घर घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। सहयोगी दल कांग्रेस भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में जोर लगा रही है‌। सपा की श्रेया वर्मा के सामने भाजपा के विजय रथ को रोकने की बड़ी चुनौती है‌। उनकी यह चुनौती राम मंदिर निर्माण और मोदी की गारंटी के सामने कितना असर दिखा पाती है यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
इनसेट
पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन
2019 का चुनाव परिणाम
प्रत्याशी दल वोट
कीर्तिवर्धन सिंह बीजेपी 5,08,190 पंडित सिंह सपा 3,41,830
कृष्णा पटेल कांग्रेस 25,686

2014 चुनाव परिणाम
कीर्ति वर्धन सिंह बीजेपी 359643 नंदिता शुक्ला सपा 199227 अकबर अहमद डंपी बसपा 116178 बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस 102254

कब कौन बना सांसद
वर्ष सांसद पार्टी
1951 चौधरी हैदर हुसैन कांग्रेस
1957 दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस
1962 राम रतन गुप्ता कांग्रेस
1967 सुचेता कृपलानी कांग्रेस
1971 कुंवर आनंद सिंह कांग्रेस
1977 सत्यदेव सिंह जनता पार्टी
1980 कुंवर आनंद सिंह कांग्रेस
1984 कुंवर आनंद सिंह कांग्रेस
1989 कुंवर आनंद सिंह कांग्रेस
1991 बृजभूषण शरण सिंह भाजपा
1996 केतकी सिंह भाजपा
1998 कीर्तिवर्धन सिंह सपा
1999 बृजभूषण शरण सिंह भाजपा
2004 कीर्तिवर्धन सिंह सपा
2009 बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस
2014 कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा
2019 कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here