संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर की मौत।

0
758
Spread the love

 

खंडासा थाना क्षेत्र के अटेसर गांव में मंगलवार सायं एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज खंडासा अश्वनी कुमार सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड़ासा चौकी क्षेत्र के अटेसर गांव निवासी सुभाष यादव का 15 वर्षीय बेटा रंजीत यादव  संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में कमरे के अंदर मिला। परिजन बेटे को लेकर सीएचसी खंडासा पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौता बेटा होने के कारण परिजनों में हाहाकार मच गया। खंडासा चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह ने बताया की मृत किशोर के गले पर निशान है जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किशोर ने फांसी लगाई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here