रवि प्रताप सिंह नेशन बिल्डिलर एवार्ड से सम्मानित हुए रवि प्रताप सिंह को मिला नेशन बिल्डर एवार्ड

0
686
Spread the love
  • रवि प्रताप सिंह नेशन बिल्डिलर एवार्ड से सम्मानित हुए

    रवि प्रताप सिंह को मिला नेशन बिल्डर एवार्ड

U P Gonda गोण्डा कर्नलगंज -प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक और आदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह को रोटरी इंटरनेशनल द्वारा नेशन बिल्डर एवार्ड प्रदान किया गया है।लखनऊ में आयोजित ज्ञान गंगा नामक कार्यक्रम जोकि प्राथमिक शिक्षा पर आधारित था में दिया जाना था लेकिन व्यस्तता के चलते उसमें रवि प्रताप सिंह शामिल नहीं हो पाए थे।
आज रोटरी क्लब गोण्डा के पदाधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर रवि प्रताप सिंह को सम्मानित किया।
बताते चलें आदर्श अध्यापक को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।उन्हें भारत सरकार का आई सी टी का ब्रांड एम्ब्सेडर भी घोषित किया जा चुका है।चित्रार्थ तिवारी अध्यक्ष रोटरी क्लब गोण्डा तथा लाल बहादुर शास्त्री पी जी कालेज के प्रोफेसर व रोटरी क्लब के पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सिंह ने एवार्ड देने के बाद बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित भी किया।
प्रोफेसर बी पी सिंह ने छात्रों को लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी सिखाई।उन्होंने कहा कि छात्रों को ईमानदारी के साथ मेहनत करनी चाहिए। रोटरी क्लब गोण्डा के प्रेसीडेंट चित्रार्थ तिवारी ने कहा कि छात्रों को मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।दोनों पदाधिकारी छात्रों से मिले तथा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय , जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, ग्राम प्रधान मायाराम, जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेशीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, उमा शंकर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, भालेन्दु सिंह, उत्तम प्रसाद ,राजकुमार ,राम कुमार आदि ने बधाई दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने सराहना करते हुए बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here