मंडी शुल्क बगैर दिए ही बिक्री को जा रहे गेहूं को सचल दल ने पकड़ा, लगाया जुर्माना

0
280
Spread the love

कर्नलगंज मंडी क्षेत्र का था गेहूं, बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी क्षेत्र में था बेचा जाना
गोंडा। बिना मंडी शुल्क दिए बिक्री को जा रहा एक ट्राली गेहूं को मार्केटिंग व मंडी प्रशासन के संयुक्त सचल दल की टीम ने पकडकर हजारों रुपए का जुर्माना लगाया है। जिससे ग्राम व्यापारियों व मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। गेहूं खरीद सत्र चल रहा है, लेकिन सरकारी केंद्रो पर गेहूं आ नहीं रहा है जिसको लेकर गेहूं खरीद से जुड़े अफसर टेंशन में है। सरकार की ओर से दबाव है कि हर हाल में गेहूं की खरीद की जाए। लेकिन खुले मार्केट में गेहूं का भाव मूल्य समर्थन योजना के तहत घोषित मूल्य से अधिक होने के कारण गेहूं की आवक कम हो रही है। जहां सरकारी केंद्र पर 24 25 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। वही मंडी के व्यापारी करीब ₹2500 प्रति क्विंटल की भाव से किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। अवैध रूप से गेहूं का भंडारण ना हो इसको लेकर शासन की ओर से मंडी तथा मार्केटिंग को निर्देश मिल चुका है। इसको लेकर संयुक्त रूप से सचल दल क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। मंडी निरीक्षक राजेश सिंह व मार्केटिंग इंस्पेक्टर संदीप सिंह की अगुवाई में सचल दल की टीम ने एक निजी गोदाम के समीप से एक ट्राली गेहूं को अवैध रूप से बेचते पकड़ा। गेहूं विकासखंड कटरा क्षेत्र का था जिसका मंडी क्षेत्र कर्नलगंज बताया जा रहा है। लेकिन वह बलरामपुर रोड स्थित एक गोदाम पर बगैर मंडी शुल्क दिए ही बेचने की तैयारी में था। सचल दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर गेहूं से लदी ट्राली मंडी परिसर में लेकर चले आये। बताया जाता है कि गेहूं बेचना आया आदमी कटरा क्षेत्र का ग्राम व्यापारी अमूल कुमार था करीब 43 क्विंटल गेहूं था जिस पर 17 820 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सचल दल की कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सचल दल प्रभारी मंडी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से बिना मंडी शुल्क दिए बिक्री को एक गोदाम में जा रहे एक ट्राली गेहूं को पकड़ा गया है। 17000 रुपए के आसपास जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया सचल दल में उनके साथ मार्केटिंग इंस्पेक्टर संदीप सिंह भी रहे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान में और तेजी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here