बेंगलुरु से लौट रही श्रावस्ती की दो बहनों की हत्या झाड़ी में मिला शव कौशल विकास से मिला था रोजगार

0
614
Spread the love

 

श्रावस्ती के थारू बहुल मोतीपुर कला गाँव से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने चेन्नई गईं दो युवतियां वापस लौटते समय रास्ते में गायब हो गई थीं। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में उनके शव मिले हैं। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और वंही घर में कोहराम मचा है।

मामला श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया के मोतीपुर कला गांव की थारू समाज के मनमोहन की पुत्री पुष्पा राना व मोहन की पुत्री अषा प्रधानमंत्री कौशल विकास परियोजना की तरफ से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही थीं। बारीकियों को सीखने के लिए इन्हें लखनऊ भेजा गया था। यहां से जनवरी में दोनों युवतियां
चेन्नई चली गईं थीं। यहां प्रशिक्षण के साथ उन्हें रोजगार भी मिला।दोनों युवतियां कौशल विकास केंद्र से युवती के साथ दोनों घर वापस लौट रहीं थीं, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गईं। साथ सफर कर रही लखनऊ की छात्रा से परिवार के लोगों ने संपर्क किया तो उसने बताया कि ट्रेन में दोनों शौचालय की और गई थीं। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिवार के लोग रेलवे पुलिस को सूचना देकर तलाश कर रहे थे।नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुलिस ने झाड़ी में दो युवतियों के शव बरामद किए। शव की शिनाख्त पुष्पा राना व ऊषा राना के रूप में हुई है। सूचना परिवार को दी गई है। सूचना के बाद परिवार सनसनी फैल गई है तो वह परिवार में कोहराम मचा है

बाइट:-परिजन 1,2,3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here