ट्रेन से कटकर युवक की  दर्दनाक मौत 

0
510
Spread the love

 

           पूरा बाजार अयोध्या थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम  भिटरिया नारा निवासी प्रदीप प्रजापति पुत्र श्याम नारायन प्रजापति 22 वर्ष बुधवार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई
चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम ने बताया की मृतक के घर के सामने ही रेलवे लाइन है परिवार वालों का कहना है कि शौच के लिए साय काल लगभग 7:00 बजे घर से निकला था जब काफी देर तक नहीं आया तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू किया तो घर के सामने रेलवे लाइन पर प्रदीप की कटी लाश मिली ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रदीप के दोनों कान में लीड लगी थी इस कारण शायद ट्रेन की आवाज ना सुन पाया हो और ट्रेन की चपेट में आ गया होगा प्रदीप की मौत से घर में कोहराम मचा है शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here