ग्राम प्रधान पर आरोप हरे पेड़ पर चलाया आरा

0
631
Spread the love

गोंडा जहां देश के प्रधानमंत्री एक पेड़ मां के नाम लगाने का अपील  कर रहे हैं वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में खुद मां के नाम पेड़ लगाकर लोकसभा के जनप्रतिनिधियों सहित जनता से अपील कर रहे हैं एक पेड़ मां के नाम लगाने का

वही जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विशंभर पुर ग्राम सभा के प्रधान पर गंभीर आरोप लगा है प्रमोद कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है ग्राम प्रधान हमारी जमीन में जबरदस्ती चकरोड निकाल रहे हैं जिसमें हमारा हरे भरे पेड़ को काट दिया गया है प्रार्थी द्वारा दिए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है की हरे पेड़ को काटते हुए जिस तरह से लोग दिखाई दे रहे हैं कहीं ना कहीं केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के मनशुबे पर आरा चलता हुवा दिख रहा है । वही प्रार्थी प्रमोद शर्मा ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी से अपील किया है की ग्राम पंचायत के हो रहे विकास कार्यों में हम किसी तरह से बड़ा नहीं पहुंचाना चाहते हैं लेकिन हमारे निजी जमीन में जिस तरह से जबरदस्ती चक रोड निकाला जा रहा है और हमारे पेड़ों को काटा जा रहा है इस पर जांच कर कर ग्राम प्रधान के ऊपर कार्यवाही की मांग की है अब देखने वाली बात होगी मुख्य विकास अधिकारी पूरे मामले को कितना गंभीरता से लेती है और क्या कार्यवाही करती हैं ।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here