14 फरवरी से खुलेंगे समस्त शिक्षण संस्थान, शासन से आदेश जारी

0
1044
Spread the love

 

14 फरवरी से खुलेंगे समस्त शिक्षण संस्थान, शासन से आदेश जारी

जिलाधिकारी श्री उज्ज्वल कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा समस्त शिक्षण संस्थानों को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं तत्क्रम में जनपद के समस्त नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान कोरोना गाइड लाइन्स की अनिवार्यता के साथ आगामी 14 फरवरी से खुलेंगे।
इसी प्रकार समस्त सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने शासन बताया कि जारी गाइड लाइन के अनुसार समस्त जिम व स्वीमिंग पूल एवं वाटर पार्क बंद रहेंगे। रेस्टोरेन्ट, होटल एवं सिनेमा हाल आदि अपनी क्षमता के साथ खुलेगें।उन्होंने निर्देशि दिए है कि शासन द्वारा जारी की गई कोविड गाइड लाइन का सभी स्थानों पर सख्ती से पालन कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here