आपदा हरण सिंह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पूर्ब मंत्री योगेसप्रताप के समर्थन में उतरे

0
508

आपदा हरण सिंह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पूर्ब मंत्री योगेसप्रताप के समर्थन में उतरे

 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीति के दो धुरंधरों के एक होने के बाद सपा के पूर्व में प्रत्याशी रह चुके आपदाहरण सिंह के भाई भी सैकड़ों लोगों के साथ सपा प्रत्याशी के साथ आ गए। अब तक आपदाहरण सिंह व सपा प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह के बीच काफी दिनों से दूरियां चल रही थीं। चचरी बाजार में मंगलवार को पाल्हापुर के निवासी आपदाहरण सिंह के भाई पूर्व प्रधान हरिभान सिंह पूर्व मंत्री के आवाहन पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में आस्था जताई। पाल्हापुर व चन्द्रभानपुर गाँव से कई बार ग्राम प्रधान रहे हरिभान सिंह के अनुज आपदाहरण सिंह करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह निवर्तमान विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बहुत करीबी माने जाते हैं। तथा राजनीतिक क्षेत्र में हरिभान सिंह का बड़ा वर्चस्व माना जा रहा है। मंगलवार को वह पूर्व राज्यमंत्री के साथ सपा में शामिल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here