श्रमजीवी पत्रकार यूनियन विस्तार की पहली बैठक हुई सफल

0
304

 

 इस माह के अंत तक चलेगा सदस्यता, रेपुटेड पत्रकार ही ले सकेंगे सदस्यता

 

 

गोंडा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।  बुधवार को शहर के सिंचाई डाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई और सदस्यता अभियान चला गया। बैठक में मुख्यालय के 35 वरिष्ठ पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ली और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन पत्र भरा।

 

सिंचाई डाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।  यह सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी पत्रकार साथी संगठन की सदस्यता लेना चाहते हैं निर्धारित प्रारूप पर सदस्यता शुल्क जमा कर संगठन की सदस्यता ले सकते हैं।  सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।  प्रदेश नेतृत्व की तरफ से जिले के वरिष्ठ पत्रकार उमा नाथ तिवारी व राजकुमार सिंह को संगठन का सह संयोजक नामित किया गया है और उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान बैठक में मौजूद कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

बैठक में संयोजक जानकी शरण द्विवेदी, उमानाथ तिवारी, राजकुमार सिंह, लवलेश श्रीवास्तव, शिवानंद मिश्रा, यज्ञ चतुर्वेदी, राजमंगल सिंह, भूपेंद्र द्विवेदी,  चंद्रप्रकाश तिवारी, जयदीप शुक्ला, विशाल सिंह, रोहित तिवारी, चंद्रेश्वर तिवारी, मथुरा मिश्रा, अंबिकेश्वर पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, भोला नाथ मिश्रा, अजय तिवारी, आलोक ओझा, विपिन सिंह, एसएन शर्मा, मोहसिन खान व अवधेश सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here