साहब मैं जिंदा हूं अविवाहित हूं डीएम कार्यालय में पोस्टर लेकर पहुंचे सैकड़ो लोग जाने क्या है पूरा मामला

0
300
Spread the love

मैं जिंदा हूं, मैं अविवाहित हूं के पोस्टर के साथ DM कार्यालय पहुंचे कुंदरकी के लोग*

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होना है और आज कुंदरकी के लोग मैं जिंदा हूं, मैं अविवाहित हूं के पोस्टर हाथ में लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। लोगों का आरोप है कि हमें वोटर लिस्ट में मृत दिखाकर लिस्ट से नाम काट दिया, ऐसे ही लड़कियों को शादीशुदा दिखाकर उनके वोट काट दिए गए। इन सभी महिला वा पुरुषों को सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और जिला अध्यक्ष जयवीर यादव लेकर पहुंचे थे।
सपा जिलाध्यक्ष और सपा पूर्व विधायक का आरोप है की यहां तो केवल दो सौ ढाई सौ लोग हैं लेकिन ऐसे हजारों लोग हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट से इसलिए काट दिए गए हैं की कुंदरकी से समाजवादी ना जीत सके लेकिन ऐसा होगा नहीं।
सपाइयों का आरोप है कि ये सब भाजपा के लोग सत्ता का दुरुपयोग कर करा रहे हैं। कुंदरकी सपा का गढ़ है भाजपा कामयाब नहीं हो पाएगी।
सपा जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें जांच की मांग की गई है। समाधान ना होने पर चुनाव आयोग तक जाने की बात भी कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here