मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षी गांव गांव कर रही जागरूकता

0
551
Spread the love

करनैलगंज(गोंडा)। महिलाओं बेटियों की सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान के दृष्टिगत शासन की महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सकरौरा के गज्जूपुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए जागरूक किया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों यूपी आपातकालीन सेवा 112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के बारे संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here