ब्लाक स्तरीय महिला चौपाल का हुवाआयोजन

0
549
Spread the love

 

ब्लाक स्तरीय महिला चौपाल का हुवाआयोजन

करनैलगंज(गोंडा)। ब्लाक संसाधन केंद्र कटरा बाजार पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर ब्लाक स्तरीय महिला चौपाल का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण पर बल देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यत्र नारिस्य पूज्यंते रमंते तत्र देवता। जहां नारी पूज्यनीय है वही देवताओं का बास होता है। उन्होंने कहा राम व कृष्ण को भगवान बनाने में नारी का ही विशेष योगदान रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रतात सिंह ने अग्रणी महिला व सशक्त भारत का नारा देते हुए कि आज समाज में महिला का सम्मान बढा है। तभी तो शैक्षिक जगत में महिला शिक्षकों की भागीदारी बढी है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिला अग्रणी हैं। कार्यक्रम में भारतीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र वर्मा, महिला आरक्षियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना के अधिकारियों व शिक्षक नेता राम चंद्र तिवारी ने भी अपने विचार रखे। महिला चौपाल में सूर्य प्रकाश तिवारी, शरद शुक्ल, रवि तिवारी, शेख शऊद, अरुण सिंह, माया देवी, शुशीला, ज्योति, शकुंतला, साधना, मंजूलता, अर्चना, तसरीन, नेहा, शशि सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here