बीते दिनों पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के मामले में सपा नेता सूरज सिंह ने मृतक के परिजनों के साथ जिला अधिकारी गोंडा से किया मुलाकात

0
755
Spread the love

गोंडा नवाबगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस कस्टडी में हुई थी देव नारायण यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जिसको लेकर परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं शासन प्रशासन से तो वही इसी क्रम में आजस

पा नेता सूरज सिंह ने नवाबगंज थाने में 22 वर्षीय युवक देवनारायण यादव की हुई संदिग्ध मौत पर जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से परिजन को मिला कर उनकी माँगों को रखा!

सूरज सिंह ने मृतक परिजन की मुख्य माँग जैसे कि परिजन को नौकरी जो कि बिजली विभाग में न होकर किसी अन्य विभाग में हो, मुआवज़ा (जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष, मुख्यमन्त्री सहायता, बिजली विभाग द्वारा), दोषियों की गिरफ्तारी अन्यथा ईनाम, संदिग्ध के मौत की उच्च स्तरीय जाँच, पुनः पोस्मार्टम को मानने के लिए दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से कहा।
डीएम और एसएसपी ने दोनों माँगों को मानते हुए कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं परिवार को न्याय मिलेगा।
मृतक के भाई फ़ौजी राम नरायन यादव ने बताया कि इन सभी माँगों के लिए सूरज सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों से समय लेकर मुलाकात कराई इसका धन्यवाद करते हुए हम उम्मीद करते हैं कि हमारे साथ न्याय होगा।
मृतक के पिता रामबचन, प्रधान राधेश्याम, मस्तराम यादव, दिनेश यादव, दुर्गेश यादव आदि उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here