बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित बाइक होने से पेड़ में टकराए वही एक की मौत

0
566
Spread the love

मनकापुर । बस्ती जा रहे तीन युवक एक ही बाइक पे सवार थे। बाइक अनियंत्रित होने के कारण एक पेड़ से टकरा गई जिससे एक की दर्दनाक मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना खोड़ारे के ग्राम पंचायत नरहरपुर के सौरभ श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय चंद्र गोपाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव , विजय प्रकाश , तीनों एक ही बाइक पर सोमवार देर रात में बस्ती जा रहे थे। सलटाऊआ बाजार के पास में बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई जिससे सौरभ श्रीवास्तव को गंभीर चोट आ गई और दोनों साथियों भी घायल हो गए। मौके पर 108 बुलाने पर नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने सौरभ श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार के दोपहर में सौरभ श्रीवास्तव के शव को सुनील श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, ने प्राइवेट गाड़ी से ग्राम सभा नरहरपुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा लेकर आए।शव के गांव में पहुंचने से हड़कंप मच गया परिजनों में रो रो के बुरा हाल हो गया।
सौरभ श्रीवास्तव की अभी 2 साल पहले ही शादी हुई थी । जिसे 4 महीने का वीर श्रीवास्तव एक बेटा है। ग्रामीणों की सूचना पर खोड़ारे पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा मय फोर्स के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला पर भेज दिए। इस बाबत थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । रिपोर्ट आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here