बंद प्राइमरी स्कूल में किशोर का लटकता मिला शव

0
500
Spread the love

बालपुर गोंडा। प्राथमिक विद्यालय बालपुर द्वितीय में एक किशोर का शव संदिग्धावस्था में रस्सी से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना के साथ इसी विद्यालय एवं बगल के स्कूलों में चोरी की भी वारदात हुई है।
मामला थाना कोतवाली करनैलगंज के कस्बा बालपुर बाजार का है। यहां के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में 14 वर्षीय मोहित कुमार उर्फ मुन्ना पासवान का शव संदिग्धावस्था में लटकता हुआ मिला। वह बहराइच जिले के थाना मिहींपुरवा क्षेत्र के गांव लौकाही का रहने वाला था। यहां इंडियन बैंक के बगल में रह रहे प्रवीण कुमार उर्फ रिन्कू सिंह के यहां पिछले 7 साल से रह रहा था।
अचानक उसका शव लटकते हुए पाये जाने से सनसनी फैल गई। घटना की तहरीर पूर्व प्रधानाध्यापिका कृष्णा कुमारी सिंह ने पुलिस को दिया है। वह रिन्कू सिंह की फुआ है और वह और उनका परिवार उन्हीं के घर में रहता है। पुलिस ने रिन्कू सिंह की पत्नी कविता सिंह को हिरासत में ले लिया है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय बालपुर प्रथम व द्वितीय में बुधवार की रात में ही ताला तोड़कर चोरी की भी हुई। प्राथमिक विद्यालय बालपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक राहुल सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय से दो बड़ी बैटरी , इनवर्टर, प्रोजेक्टर, टुल्लू पंप, 6 पंखे समेत 50 हजार से अधिक का सामान चोरी चला गया। इसी विद्यालय में चार्जिंग में लगा एक मोबाइल पाया गया है।
प्राथमिक विद्यालय बालपुर द्वितीय में ताला तोड़कर कई पंखों समेत हजारों रुपये के समान की चोरी की गई है। यहां की प्रधानाध्यापिका अर्चना शुक्ला है। विद्यालय में छुट्टी होने के चलते अपने घर शाहजहांपुर जिले में रह रही है। सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नीरज सिंह, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here