नकली मिठाई बेचने वाले हो जाएं सावधान फ़ूड डिपार्टमेंट की पैनी निगाहें अब आपकी तरफ

0
567
Spread the love

दीपावली का त्यौहार आते ही शुरू हो जाता है मिठाइयों का बंपर कारोबार मिठाइयों के इस कारोबार में नकली मिठाई बेचने के लिए भी लोग बेताब रहते हैं और जिससे फूड प्वाइजनिंग जैसी तमाम जानलेवा बीमारियां हो सकती है इसके लिए निरंतर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच भी करते हैं सेम्पलिंग भी करते हैं लेकिन फिर भी बाज नहीं आते हैं मिलावटी मिठाइयां बेचने से दुकानदार लेकिन इस बार प्रशासन की पैनी निगाहें मिलावटी दुकानदारों पर कुछ खास है

आगामी दीपावली पर्व में आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस हेतु अभिहित अधिकारी विनय सहाय के साथ आज और कल जनपद के कई स्थानों पर छापामार कार्यवाही तथा जागरूकता अभियान चलाया गया।बहराइच रोड से दूध का नमूना, गुड्डू मल चौराहे से आइसक्रीम का नमूना, मन्नी पुर खोरंसा से सोहन पापड़ी का नमूना, डुमरिया डीह से ड्राई फ्रूट का नमूना तथा सिविल लाइन से दूध का नमूना भरा गया है।शिकायत मिलने पर संदेह के आधार पर 3 गत्ता आइसक्रीम, 45 लीटर दूध तथा 3 पैकेट चाय की पत्ती नष्ट कराई गई है।दुकानदारों तथा उपभोक्ताओं को जगह जगह शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने तथा खरीदने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।झूले लाल धर्म शाला में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापार संघों तथा खुदरा कारोबार कर्ताओं की जागरूकता बैठक भी आयोजित की गई।टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,युगल किशोर,जय प्रकाश तथा संतोष कुमार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here