किसानों पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, 2 लोग बुरी तरह जख्मी

0
1060
Spread the love

सीतापुर जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र के श्रीराम पुरवा गांव में खेत बचा रहे किसानों पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया बाघ के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये है दोनों घायलों को एम्बुलेंस से ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया है जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राम पुरवा गांव निवासी शिवम पुत्र रामनरेश घाघरा नदी के किनारे स्थित खेत की रखवाली कर रहा था वही खेत में पहले से बैठे बाघ ने अचानक किसानों पर हमला कर दिया जिसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया।जिसमें बेचेलाल नाम का किसान घायल हो गया
ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भाग कर खेत में छुप गया घायलों का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है
वही मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है इलाके में बाघ की दस्तक और हमले से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here