कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

0
584
Spread the love

करनैलगंज(गोंडा)। कस्तूरबा गांधी की बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय में बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स देने के साथ ही खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा के बारे में बताया गया। महिलाएं, बालिकाएं,व बेटियों को स्वावलंबी, सुरक्षा व सम्मान के लिए शासन की महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम व विद्यालय न जाने वाले बच्चो के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत, व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चौपाल लगाकर छात्राओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बालिकाओं को रक्षात्मक उपाय भी महिला आरक्षी द्वारा बताया गया। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साथ 1090 से संबंधित पम्पलेट को छात्राओं को वितरित किया गया। इस मौके पर मिशन शक्ति टीम के सदस्य आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सोनी वर्मा, विद्यालय की शिक्षिकाएं वार्डेन मंजू सिंह, अंकिता सिंह, पूनम आदि उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here