उधम सिंह नगर के गदरपुर में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा दे रही संजीवनी वैन

0
37

Gadarpur, 26 फरवरी 2026
SBI फाउंडेशन और पंख संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनस्वास्थ्य अभियानों के अंतर्गत सरोवरनगर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से संबंधित स्त्रीरोग (Gyne)  संक्रमण (UTI) की समस्याओं का समय पर परीक्षण, परामर्श एवं उपचार प्रदान करना था। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

पंख संस्था की टीम निरंतर मेडिकल मोबाइल यूनिट के साथ उत्तराखंड की गदरपुर के 20 गांव में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दे रही है संजीवनी बैंन निरंतर 20 ऐसे गांव मैं काम कर रही है जहां स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति ठीक नहीं थी
इस विशेष शिविर के दौरान कुल 205 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। स्वास्थ्य जांच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुल 53 लैब परीक्षण किए गए। इनमें मलेरिया परजीवी (MP) के 5, विडाल टेस्ट के 6, हीमोग्लोबिन (HB) के 8 तथा रैंडम ब्लड शुगर (RBS) के 34 परीक्षण शामिल रहे। समय पर जांच से कई मरीजों में शुरुआती स्तर पर ही स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान संभव हो सकी, जिससे उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर की अगुवाई स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सपना भंडारी ने की, जिन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. दयाशंकर यादव ने सामान्य रोगों की जांच और परामर्श प्रदान किया। लैब सेवाओं का दायित्व रवि कुमार श्रीवास्तव ने संभाला, जबकि नर्सिंग सेवाओं में भावना कोहलिया का विशेष योगदान रहा। दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण की जिम्मेदारी फार्मा एमओ उमर सफी ने निभाई। शिविर के सुचारु संचालन में पायलट अमनदीप सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
स्थानीय नागरिकों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होती हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here