विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में SIR में की जा रही कर्मचारियों द्वारा जो बी.एल.ओ भी है के द्वारा अपने ही वार्ड के पी.डी.ए. वर्ग के मतदाताओं का नाम फॉर्म 7 भरकर कटवाने का षडयंत्र चल रहा है प्रत्येक वार्ड से कम से कम 60,70 मतदाताओं का नाम काटे जाने का षडयंत्र किया जा रहा है के विरोध में दिनांक 16/02/2026 शाजिद सिद्दीकी, इरफान सभासद, आवेश राइनी के नेतृत्व में कई वार्डो के पीड़ित मतदाताओं ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज से मिलकर कार्यवाही की मांग की गई थी परंतु अब तक प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण मेरे नेतृत्व में शमीम अच्छन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सुरेन्द्र बहादुर पासवान उपाध्यक्ष जिला समाजवादी पार्टी, दलजीत यादव, अमरनाथ यादव महासचिव विधानसभा करनैलगंज, राधेश्याम सिंह,मोहम्मद इरफान सभासद, साजिद सिद्दीकी, अजीज पूर्व सभासद, कलीम राइनी, मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद युनूस आदि लोगों ने जिलाधिकारी गोण्डा से व्यक्तिगत मुलाकात कर भाग संख्या 18,19,33,34 में हो रहे षडयंत्र की जांच कराकर दोषी नगर पालिका कर्मियों के नाम प्रार्थना पत्र में दिए गए है प्राथमिकी दर्ज कराकर अविलंब कार्यवाही की मांग की गई है तथा मंडलायुक्त देवीपाटन से भी प्रार्थनापत्र देकर उक्त प्रकरण की जांच व एफ.आई.आर की मांग की गई है ।