दिव्या भारती की जल्द होगी फिल्मी दुनिया में वापसी

0
90

सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली दिव्या भारती की हमशक्ल की होगी वापसी …

रुपहले पर्दे पर जल्द होगी चुलबुली नव्याश्री की इंट्री

नव्या ने हनुमान जी पर लिखी कविता जल्द करेंगी राम लला का दर्शन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती ने भले ही कुछ ही फिल्मों में काम किया हो लेकिन दिव्या भारती जैसी शायद ही कोई हीरोइन रही हो जिसने करियर के शुरुआत में ही 12 फिल्में की जो जबरदस्त हिट हुई। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया और कम दिनों तक ही इस अदाकारा के जलवे देखने को मिले। केवल 19 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। ‘ऐसी दीवानगी’ और ‘सात समंदर’ जैसे गाने आज भी लोगों को याद आते हैं। हालांकि अभिनेत्री की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। आज तक दिव्या की मौत केवल एक रहस्य है और अब उनकी हमशक्ल नव्या श्री जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी।

नव्या श्री का जन्म 25 फरवरी 2003 को कोलकाता में हुआ था और उनकी परवरिश दार्जिलिंग की शांत पहाड़ियों में हुई। उनका असली नाम मंजू थापा है और बहुत कम उम्र से ही उन्होंने ज़बरदस्त क्रिएटिविटी और दिमागी काबिलियत दिखाई। खास बात यह है कि 15 साल की उम्र तक, उन्होंने कम उम्र में ही कई टैलेंट के साथ अवार्ड हासिल कर लिए थे, जिससे उनकी उम्र से ज़्यादा मैच्योरिटी दिखाई दी।

नव्या के लिए ज़िंदगी हमेशा आसान नहीं रही उन्होंने 9 साल की छोटी सी उम्र में अपने पिता को खो दिया था और तब से उनकी परवरिश उनकी माँ ने की जो उनका सबसे मज़बूत सपोर्ट सिस्टम बनीं। तमाम मुश्किलों के बावजूद नव्या ने कभी भी हालात को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया।

नव्या श्री की कामयाबियों के साथ-साथ उनके हौसले के लिए भी। प्लैनेट मिस इंडिया 2018, मिस टीन रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया 2018 और मिस नॉर्थईस्ट 2018 जैसे जाने-माने टाइटल जीतने के बाद उन्हें पहचान मिली।

ब्यूटी पेजेंट के अलावा, नव्या श्री ने सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और 2021 में दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की हमशक्ल के तौर पर वायरल होने के बाद उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। इस पहचान ने उनके लिए बॉलीवुड, तेलुगु, ओडिया और भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ दूसरे रीजनल प्लेटफॉर्म सहित कई फिल्म इंडस्ट्री में दरवाज़े खोल दिए। कई लोग उन्हें कभी श्री देवी तो कभी दिव्या भारती कहते हैं।

क्या वह चुलबुली लड़की फिर दिखेगी?

जब वह एक डायरेक्टर से मिलीं तो उन्होंने नव्याश्री को आंखों की सर्जरी करवाने का सुझाव दिया। “इससे वह और भी बेहतर और खूबसूरत दिखेंगी।” उन्होंने सर्जरी करवाई और उनकी आंखें खराब हो गईं। उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा था। इस दौरान उन्होंने कुछ सालों तक काम करना बंद कर दिया। कुछ ट्रीटमेंट के बाद वह अब और भी आकर्षक दिखने लगी है। नव्या श्री ने बताया कि मेरी ज़िंदगी में बहुत बुरा समय था लेकिन अब सब ठीक है। अब वह ठीक है और उसने कई म्यूज़िक वीडियो में भी काम किया है। वह हमेशा खुद को कड़ी मेहनत करने और कभी हार न मानने के लिए मोटिवेट करती रहती थी। खास बात यह है की दिव्या भारती की दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था और नव्याश्री का जन्म 25 फरवरी 2003 को हुआ था इन दोनों फिर से सोशल मीडिया में नव्याश्री की तस्वीर नजर आ रही है। हाल फिलहाल नव्या ने राम भक्त हनुमान पर कविता लिखकर सुर्खिया बटोरी वही राम पर कविता लिख रही है और जल्द ही अयोध्या में राम लला और हनुमानगढ़ी दर्शन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here