7 दिनों से नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कत

0
485
Spread the love

दुबहा बाजार(गोंडा)कस्वा रामापुर चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर बीते सात दिनों से खराब होने के कारण कस्वावासियो विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे गर्मी का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत विद्युत उपभोक्ताओं ने डायल 1912 से लेकर विभागीय अधिकारियों से की परंतु स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है ।
विद्युत उपकेंद्र कटरा बाजार के कस्बा रामापुर चौराहे के पास रखा 63 केबीए ट्रांसफार्मर बीते सात दिनों से खराब चल रहा है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सर्वाधिक समस्या तो बोर्ड परीक्षा देने वाले क्षात्रों को होती है बिजली न आने से उनकी परीक्षा की तैयारी नही हो पाती है वही किराना व्यसायी असलम अंसारी,प्रवेश, संत प्रसाद मिश्रा,ने बताया कि हप्ते भर से ऊपर हो गया बिजली न आने से कांटा बाँट डिस्चार्ज हो गया है जिससे नापतौल नही पाता है और व्यसाय लगभग ठप होने के कगार पर है वही गर्मी के कारण दुकान में बैठ पाना मुश्किल हो गया है ।के के दुबे, अरुण कुमार तिवारी,अंजनी कुमार शुक्ला, जमुना प्रसाद शुक्ला, अमर सोनी ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चे सो नही पाते हैं जिससे बीमार रहने लगे हैं। दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं व छात्र-छात्राओं ने डायल 1912 से लेकर विभागीय अधिकारियों से करते हुए शीघ्र ही विद्युत ट्रांसफार्मर बदलाते हुए कस्बे में विद्युत सप्लाई दिलाए जाने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता अनय कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदला गया था जो कि फिर जल गया था शीघ्र ही बदल जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here