23 फरवरी को कर्नलगंज के रामलीला मैदान में आ सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बड़े नेताओं व राजनेताओं का कार्यक्रम लगना शुरू हो गया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा परसपुर में हुई, तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा 23 फरवरी को करनैलगंज के रामलीला मैदान में आयोजित होगी। इसके साथ ही करनैलगंज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं का कार्यक्रम लगने की संभावना बताई जा रही है।