हाइवे के किनारे खंभे से टकराया बाइक सवार, पति- पत्नी घायल

0
490
Spread the love

गंभीरावस्था में भेजा गया जिला अस्पताल

मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या -प्रयागराज हाइवे पर बुधवार शांयकाल मैनुद्दीन पुर गांव के सामने खंभे से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपत्ति को जिला अस्पताल भिजवाया है।
मामले में पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गोंडा जनपद के बभनान बाजार के निकट नतौरा गांव निवासी विकास मिश्रा पुत्र देवी प्रसाद उम्र 33 वर्ष अपनी पत्नी राधिका मिश्रा को बाइक पर बिठाकर सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे।अयोध्या प्रयागराज हाईवे के किनारे मैनुद्दीन पुर गांव के पास हाईवे के किनारे गाड़े़ गए खंभे से टकराकर घायल हो गए हैं। बाइक चालक विकास मिश्रा सहित उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां बाइक चालक विकास मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here