सपा प्रत्याशी सूरज सिंह को प्रशासन ने रोका प्रत्याशी ने कहा सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन।

0
750

 सपा प्रत्याशी सूरज सिंह को प्रशासन ने रोका प्रत्याशी ने कहा सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन।

 

उत्तरप्रदेश -गोंडा  जहां जनसम्पर्क कर रहे गोंडा सदर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी सूरज सिंह को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कोतवाली गेट के पास लगभग घंटों रोके रखा। जिसपर सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस के साथ नोकझोंक चलती रही। सदर सीट से सपा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री स्व.विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह मंगलवार को शहर क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। तभी आचार संहिता का हवाला देते हुए मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने सपा प्रत्याशी को रोक भीड़ साथ में लेकर चलने को मना किया। इसके साथ ही गाड़ियों पर लगे पार्टी झंडे को भी उतरवाया।सपा प्रत्याशी को रोके जाने पर समर्थकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जिस पर गोंडा सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी सूरज सिंह ने
सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा की आप लोग सत्ता पक्ष में काम कर रहे है। भाजपा के लोग हजारों समर्थकों व गाड़ियों में लाउडस्पीकर बांध प्रचार कर रही है। उस वक्त उन पर जिला प्रशासन कोई एंक्शन नहीं ले रही। रोके जाने पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सपा की भीड़ व गाड़ियां तो दिखाई दे रही है। लेकिन सत्ता पक्ष के लोगों की भीड़ नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सत्तापक्ष का पूरा सहयोग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here