इस माह के अंत तक चलेगा सदस्यता, रेपुटेड पत्रकार ही ले सकेंगे सदस्यता
गोंडा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को शहर के सिंचाई डाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई और सदस्यता अभियान चला गया। बैठक में मुख्यालय के 35 वरिष्ठ पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ली और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन पत्र भरा।

सिंचाई डाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी पत्रकार साथी संगठन की सदस्यता लेना चाहते हैं निर्धारित प्रारूप पर सदस्यता शुल्क जमा कर संगठन की सदस्यता ले सकते हैं। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से जिले के वरिष्ठ पत्रकार उमा नाथ तिवारी व राजकुमार सिंह को संगठन का सह संयोजक नामित किया गया है और उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान बैठक में मौजूद कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
























