कटराबाजार /गोण्डा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोण्डा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त विनय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की केे साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. विनय पुत्र शिवराज नि0 ब्रह्मपुर डिहवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-412/21, धारा 376(2)एन, 376(2)एफ, 376(3), 506 भादवि व 11/12 तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय टीम।