करनैलगंज में पहली बार मतदाता बनकर उत्साह के साथ किया मतदान आंचल सिंह, काजल सिंह, वंदना व रश्मि जायसवाल

0
556


करनैलगंज(गोंडा)। मतदान के इस महापर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा नगरीय व पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने मतदान में जबरदस्त उत्साह दिखाया। नगर क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। रविवार को चुनाव का मिलाजुला असर देखने को मिला। जैसे जैसे सूरज का पारा चढ़ता गया वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता चला गया। इस दौरान हो रहे मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखायी पड़ी। तो वहीं बुजुर्गो को ले जाकर लोग मतदान कराते नजर आये। बूथों पर तैनात पैरामिलिट्री व पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आये। कोविड डेस्क पर मौजूद कर्मी तत्परता से अपनी डयूटी निभा रहे थे। नगर के कन्हैया लाल इण्टर कालेज, नगर परिषद, विवेकानन्द स्कूल सहित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथों पर अल्पसंख्यक महिलाओं की भीड़ अधिक दिखायी पड़ी। तो वहीं भंभुवा में किसान इण्टर कालेज में सन्नाटा नजर आया। नरायनपुर मांझा प्राथमिक वि़घालय में भी इक्का दुक्का लोग ही नजर आये। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद तक सन्नाटा रहा एक्का दुक्का मतदाता आते रहे और मतदान चलता रहा। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि विधानसभा करनैलगंज में शान्तिपूर्ण मतदान चला। विधानसभा करनैलगंज के चरसड़ी व पूरेअंगद बूथों सहित कुछ अन्य जगहों पर ईवीएम जरूर खराब हुई थी। जिसे तत्काल बदलवा दिया गया। विभिन्न दलों के प्रत्याशी व निर्दल प्रत्याशी अपने वाहन से वूथों पर भ्रमणशील नजर आये। तो वहीं सपा प्रत्यासी योगेश प्रताप सिंह अपने आवास भंभुवाकोट में मौजूद मिले और मोबाइल पर विधानसभा क्षेत्र का जायजा लेते नजर आये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here