आदर्श श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में मुनि आगमन व ताड़का वध

0
444

आदर्श श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में मुनि आगमन व ताड़का वध

करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र के सोनवार धाम में आदर्श श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में मुनि आगमन व ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। शनिवार की रात स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ के दरबार में विश्वामित्र का आगमन होता है। राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को मांग लाते हैं। राम-लक्ष्मण वन में असुरों के साथ राक्षसी ताड़का का वध करके महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित श्रीराम जी के भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रामलीला मंचन में महंत बृजमोहन पाण्डेय, ओम प्रकाश दूबे, अनिल शुक्ल, शुभम पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, संतोष तिवारी, रणविजय शुक्ल, मनीष तिवारी, राहुल तिवारी, अतुल शुक्ल, अनूप शुक्ल, हनुमंत लाल, अमन पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, निरंजन, विपिन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here