अधिवक्ता को टिकट मिलने से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

0
544

 

अधिवक्ता को टिकट मिलने से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

कांग्रेस प्रत्याशी का फूल मालाओं से हुआ स्वागत

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद वे सीधे अपने कुल देवी के स्थान ग्राम हीरापुर शाहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेककर पूजन अर्चन किया। उसके बाद वह करनैलगंज तहसील संघ भवन पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने फूलमाओं से उनका भव्य स्वागत किया। अपने अधिवक्ता साथियों को सम्बोधित करते हुये त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा कि करनैलगंज विधान सभा क्षेत्र में काफी दिनों से दो राजनीतिक घराने ही राज करते चले आ रहे थे। क्षेत्र की जनता दो राजनीतिज्ञों के चंगुल में फंसकर उनके लिये लड़ाई लड़ती थी। मगर चुनाव सम्पन्न होते ही दोनों नेता एक हो जाते थे। मगर इस बार परिस्थित कुछ ऐसी बनी की जनता के सामने दोनों लोगो को एक होना पड़ा। जिससे जनता का भ्रम दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच मे रहने वाला व्यक्ति ही जनता के दुख दर्द को समझ सकता है। जनता के साथ अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ने का उन्होंने एलान किया। वीरेंद्र विक्रम तिवारी ने कविता के माध्यम से कहा कि लोकतंत्र महलों की कैद से बाहर आ गया है। बार एसोसिएसन के अध्यक्ष संजय मिश्रा, हृदयनारायन मिश्रा, राम सुरेश तिवारी, सुभाष तिवारी, सत्यनरायन सिंह, बाबादीन मिश्रा, प्रतापबली सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी को टिकट मिलना संघ के लिये गौरव की बात है। रामसभा मिश्रा, रामबाबू पांडेय, करमचंद मिश्रा, अतुल शुक्ला, दिनेश गोस्वामी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here