सिपाही के साथ लूट करने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

0
588
Spread the love

बीकापुर। हैदर गंज थाने के सिपाही के साथ लूट की घटना कारित करने वाले तीन आरोपियों के साथ शनिवार की रात हुई पुलिस मुठभेड के दौरान दोनों पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड के दौरान हाथ में गोली लगने से एक सिपाही कृष्ण कुमार यादव भी घायल हुआ है। पुलिस वाहन पर भी एक गोली लगी है। आरोपी के पास से एक बाइक 12 बोर का एक तमंचा एवं पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। आरोप है कि 8 अप्रैल को सुबह सुरक्षा ड्यूटी से हैदर गंज थाने में वापस जा रहे हैदर गंज थाने के सिपाही के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थाना हैदरगंज क्षेत्रान्तर्गत तकमनीगंज पुल से पछियाना रेाड पर कटरा गांव के समीप नलकूप के पास दो मोटर साइकिल सवार वांछित/सदिग्ध तीन अभियुक्तों के साथ पुलिस की मुठभेड हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी 25 वर्षीय आकाश दुबे पुत्र राकेश दुबे निवासी शीला का पुरवा पूरब पट्टी थाना हैदरगंज के दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से 12 बोर का एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक तथा सिपाही से लूटा गया पैनकार्ड, एनपीएस कार्ड बरामद हुआ है। मामले में धारा 394, 504, 506, 332 एवं 353 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। शुक्रवार सुबह सिपाही के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस फोर्स आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हैदरगंज तारुन मार्ग पर तकमीनगंज पुल के पास बाइक सवार आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी फायर करते हुए पछियाना की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। लेकिन नहीं रुके और लगातार फायर करते रहे। गोली लगने से घायल आरोपी के विरुद्ध अन्य थानों में भी मुकदमा पंजीकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here