सफाई कर्मी यूनियन के मतगणना दौरान हुए विवाद में आया नया मोड़

0
416
Spread the love

गोंडा में बीते दिनों सफाई कर्मी यूनियन के हुए चुनाव के बाद मतगणना के दौरान जमकर बवाल हुआ जिसमें दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया जांच चल रही है

 

https://youtu.be/MyjB8_XXhM0

पूरा मामला गोंडा के गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल का है जहां पर बीते दिनों सफाई कर्मी यूनियन का चुनाव हुआ था चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुआ मतगणना के बीच में ही विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना आगे बढ़ गया की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई जहां पर तत्काल पुलिस ने दो पक्षों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर मामले को शांत किया विवादित पक्ष का कहना है की प्रत्याशी मौके के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ने निर्वाचन अधिकारी के साथ मिलकर वैलेट पेपर में हेरा फेरी किया है लेकिन वही वर्तमान जिला अध्यक्ष राघवेंद्र का कहना है की मनकापुर क्षेत्र का जब बक्सा खोला गया तो उसमें मैं काफी आगे रहा वोटो में जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया वहीं जब दूसरा बक्सा करनैलगंज का खुला तो वहां पर भी मुझे भारी जीत हुई जिस पर विपक्षी लोग बाहर से बाउंसर व अन्य लोगों को बुलाए हुए थे सभी लोग एकजुट होकर बवाल करने लगे हमें इन सब चीजों का पता नहीं था कि हमारे पीछे खड्यंत्र किया गया है फिलहाल हमारे शीर्ष नेतृत्व में आदेश दिया है कि जब तक फैसला मतगणना का नहीं आ जाता है तब तक अध्यक्ष पद का दायित्व मेरे ही पास रहेगा जिसका मुझे लेटर भी शीर्ष नेतृत्व से मिल गया है मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूं की प्रशासन की मौजूदगी में हमारे वोटो की काउंटिंग कराई जाए और जो भी निर्णय आएगा मुझे मंजूर है मुझे गोंडा पुलिस पर पूरा विश्वास है की निष्पक्ष जांच होगी

वही अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले पर बताया मामला संज्ञान में है पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here