वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक अपराधी को पकड़ कर किया गया जिला बदर

0
658
Spread the love

पुलिस अधीक्षक गोंडा का अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी, थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया जिलाबदर

 

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व विजय मणि शुक्ला पुत्र राम बहोरे निवासी ग्राम बड़कुइया थाना वजीरगंज जनपद – गोंडा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here