मदरसे में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी ने किया बैठक

0
531
Spread the love

 

मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

गोण्डा आगामी मई माह में मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण संबंधी बैठक डीएम डाॅ0 डज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की मंशा को स्पष्ट कर दिया तथा कहा कि जिले में हाल ही में सम्पन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह ही मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा को भी प्रत्येक दशा में नकल विहीन सम्पन्न कराना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पार्किंग, विद्युत, पेयजल आदि की समय से व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा कक्ष में प्रकाश, बैठने, पीने के पानी एवं साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्थापित समस्त शौचालय को दुरुस्त करते हुए साफ-सफाई कराने एवं परीक्षा के दौरान नियमित रूप से दो से तीन बार साफ सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कैमरे से सुसज्जित हों तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा कक्ष की निगरानी की जाय। प्रश्न पत्र के बंडलों को डबल लाॅक में सुरक्षित रखा जाएगा तथा उसकी भी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह, डीएफओ आरके त्रिपाठी, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह सहित मदरसों के प्रबंधक व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here