भाजपा ने महिलाओं के साथ किया धोखा-रीबू श्रीवास्तव

0
400
Spread the love

भाजपा ने महिलाओं के साथ किया धोखा-रीबू श्रीवास्तव
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष 

गोंडा  समाजवादी पार्टी के  कार्यालय पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने अच्छे दिन दिखाने के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा किया। महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है, महिला अगर एक वक्त का खाना बना लेती तो दूसरे वक्त का खाना बनाने के लिए सौ बार सोचती हैँ 12 सौ का सिलेंडर 15 दिन में खत्म होने के बाद दोबारा रीफिल कराने के लिए सौ बार सोचना पड़ता है।
महिला संगठन को मजबूत कर पूरे जिले में महिलाओं के सहयोग से लोकसभा में मजबूती दी जायेगी। श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी के लिए स्वतंत्र संग्राम छेड़ा था उसी प्रकार से महिलाओं को आगे आकर भाजपा के अघोषित इमरजेंसी को खत्म कर भाजपा की कैद से आज़ादी लेनी होगी। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है भविष्य में महिलाओं के समर्पण एवं समर्थन को समाजवादी पार्टी सम्मान देने का काम करेगी। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भारत देश में महिलाओं ने साबित किया है कि वो किसी से कम नहीं हैँ और महिलाएं इस देश को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली हैँ। मातृ शक्ति के आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्मृतिशेष पंडित सिंह की प्रतिमा पर पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समीक्षा बैठक में साधना सिंह, किसलय तिवारी, संध्या यादव, रेखा साहू, रागिनी श्रीवास्तव, मोहिनी आजाद, खुशबु सोनकर, कुसुमलता, रश्मि पाण्डेय, कुमकुम, अर्चना आदि मौजूद रहे।
संचालन डॉ अंजू वर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here