किसान कल्याण मंत्रालय का बजट 1.25 लाख करोड़ रुपए रखा

0
467
Spread the love

आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का और वित्तमंत्री जी का अभूतपूर्व बजट के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार कृषि शिक्षा व अनुसंधान सहित कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय का बजट 1.25 लाख करोड़ रुपए रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदृष्टि के अनुरूप बजट में कृषि को आधुनिकता से जोड़ने पर जोर दिया है ताकि देश के किसानों को इसका दीर्घकाल तक व व्यापक लाभ मिले। प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए पहल की है और बजट में इसके लिए 459 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने बताया कि किसान मोर्चा पूरे जिले में किसान गोष्ठियों का आयोजन करके किसानों को बजट के बारे में जानकारी देगी और उनको ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को लाभ दिलाने का प्रयास करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान गोष्ठी का शुभारंभ 10/02/2023 को मंडल जयप्रभा ग्राम में किया गया है और प्रत्येक मण्डल और ग्रामसभाओं में गोष्ठी का अयोजन लगातार एक माह तक किया जायेगा।

शिवांशु मिश्र
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा किसान मोर्चा गोंडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here