अन्तर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 10 लाख के हीरे व सोने के जेवरात बरामद

0
908
Spread the love

गोण्डा दिनांक 13.03.2022 को मुम्बई पुलिस के उ0नि0 सूर्यकान्त पवार द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा को अवगत कराया गया कि थाना कौड़िया क्षेत्र का रहने वाला जवाहर पाण्डेय पुत्र मंगनू नि0 पूरे बदल रामापुर जनपद गोण्डा जो 1501 गौरव पैलेस शांतीला मोदी रोड बाटा शोरूम लेन कांदिवली पश्चिमी मुम्बई के रहने वाले गौरव पुत्र केतन शहा के घर में नौकरी किया करता था तथा दिनांक 30.01.2022 को मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर से करीब 17 लाख रूपये के सोने व हीरे के जेवरात चोरी करके फरार हो गया था। जिनके विरूद्ध मुम्बई के थाना कान्दीवली में मु0अ0सं0- 38/22, धारा 381, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी गए माल की बरामदगी हेतु प्र0नि0 कटराबाजार को निर्देशित करते हुए 02 टीमों का गठन किया गया था। जिसमें थाना कटराबाजार व मुम्बई पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा आज दिनांक 14.03.2022 को आरोपी अभियुक्त जवाहर पुत्र मंगनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के करीब 10 लाख रूपये के हीरे व सोने के जेवरात बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पंजाब के अमृतसर शहर मे भी अपने साथियों के साथ एक घर से सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की गई थी। जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त अभियुक्त व इसके साथियों के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त व इसके अन्य साथियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किये जाने का निर्देश भी पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज व प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार को दिये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्द्धन हेतु थाना कटराबाजार पुलिस को पुरस्कृत भी किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध मुम्बई पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
01. जवाहर पाण्डेय पुत्र मंगनू पाण्डेय नि0 पूरे बदल रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. डायमंड कंगन 1 नग।
02. सोने की चैन 1 नग।
03. गनपति लाकेट चैन 01 नग।
04. डायमंड अंगूठी 02 नग।
05. सोने की अंगूठी 02 नग।
06. सोने का लाकेट 04 नग।
07. सोने की बाली 05 नग।
08. सोने का झुमका।
09. सोने की कील।
10. सोने की नथ।
11. सोने का टप्स।
12. मोती व कांच का नग।
12. चादी की अंगूठी।
13. लाल मोती चांदी का ब्रैसलेट।
14. इतर चांदी के वस्तु।
15. नीला कड़ा।

*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
प्र0नि0 कटराबाजार सुधीर कुमार सिंह मय टीम।
उ0नि0 सूर्यकान्त पवार मुम्बई पुलिस मय टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here