सरकार को ठेंगा दिखाता देव मल्टी सर्विसेज के द्वारा लगाया गया ओवरब्रिज पर रोड लाइट
खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है जहां सरकार अब रोड पर बढ़ते एक्सीडेंट को देखते हुये रोड हो या फिर खास करके ओवरब्रिज पर दोनों तरफ लाइट लगाने का प्रविधान बनाया और रोड लाइट लगाने वाली संस्था को 5 साल तक की जिम्मेदारी दी गई, उच्च क्वालिटी की ब्रांडेड लाइटिंग लगाने का सरकार की तरफ से निर्देश दिया गया। लेकिन सरकार के मंसूबे कोठेंगा दिखाता नजर आया गोण्डा का मिश्रौलिया रेलवे ओवरब्रिज
मिश्रौलिया ओवरब्रिज पर कुल 4 लाइट जलती दिखी
आपको बताते चलें गोंडा में गोंडा बहराइच रोड पर मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए ओवर ब्रिज लाइटिंग की व्यवस्था की गई सेतु निगम के द्वारा बनवाए गए ओवर ब्रिज की संपूर्ण जिम्मेदारी थी ओवर ब्रिज से लेकर लाइट तक की लेकिन ओवर ब्रिज स्टार्ट होने के 1 महीने के अंदर ही अधिकतम लाइट खराब हो गई जिससे रोड पर दोनों तरफ अंधेरा छाया रहता है । ओवर ब्रिज पर एक्सीडेंट का खतरा लाइट ना जलने से काफी है पूरे ओवर ब्रिज पर एक आध रोड लाइट ही जलती नजर आरही है ।

2 पोल बिना लाइट के ही केवल पोल लगा दिखा
इस पूरे प्रकरण पर जब सेतु निगम के एक्सियन से बात किया गया तो उन्होंने एक नंबर हमको दिया बताया इस नंबर पर बात करिए आपको पूरी जानकारी मिल पाएगी उस नंबर पर जब हमने बात किया तो संबंधित अधिकारी ने बताया लाइट को ई टेंडरिंग के माध्यम से प्राइवेट ठेकेदार को कम दिया गया था देव मल्टी सर्विसेज संस्था का नाम है लखनऊ की संस्था है हमारा जो टेंडर हुआ था वह फिलिप्स या किसी और ब्रांडेड कंपनी का लगाने का हुआ था याद नहीं है ।
क्या कहते है स्थानीय
वहीं स्थानीय राजू सिंह रानू पांडे लवकुश का कहना है ओवर ब्रिज पर जब लाइट लगी थी तब दो-चार दिन लाइट चली थी उसके बाद एक-एक कर खराब होना शुरू हो गई आज दो-तीन चार लाइट केवल जल रही है






















