पति-पत्नी की लड़ाई में स्वाती-दयाशंकर को झटका

0
593

पूर्व ईडी अधिकारी राजराजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर से टिकट

लखनऊ कैंट से कानून मंत्री बृजेश पाठक ठोकेंगे ताल

लखनऊ। भाजपा लखनऊ सहित अन्य सीटों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में उतार दिये हैं। सबसे दिलचस्प सीट सरोजनी नगर से विधायक और योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। इस सीट से स्वाती सिंह व उनके पति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह दावेदारी कर रहे थे। पति-पत्नी की लड़ाई में पार्टी ने ईडी के अधिकारी रहे राजराजेश्वर सिंह को वीआरएस के 24 घंटे में टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। वहीं लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र व मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की जगह बृजेश पाठक को मैदान में उतारा है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की भी उम्र 75 वर्ष से अधिक होने के कारण उनका टिकट कट गया है।

2017 में भाजपा ने लखनऊ जिले की 9 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 में भी इस जीत को बरकरार रखने के लिए पार्टी को जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सपा की ओर से लखनऊ के प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा कोर कमेटी ने जातीय समीकरण साधते हुए प्रत्याशी चयन पर मोहर लगा दी।

प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल को उनकी मौजूदा सीट लखनऊ पूर्व से फिर मैदान में उतारा गया है। लखनऊ उत्तर से विधायक नीरज बोरा को दूसरी बार मौका दिया गया है। चित्रकूट से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया है। मलिहाबाद से केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। बक्शी का तालाब से विधायक अविनाश त्रिवेदी का टिकट काट दिया गया है। लखनऊ कैंट से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का टिकट काटकर यहां से विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

सीट- उम्मीदवार
मलिहाबाद – जय देवी
बक्शी का तालाब – योगेश शुक्ला
सरोजनी नगर – राज राजेश्वर सिंह
लखनऊ पश्चिम – अंजनी श्रीवास्तव
लखनऊ उत्तर – नीरज बोरा
लखनऊ पूर्व – आशुतोष टंडन गोपाल
लखनऊ मध्य- रजनीश गुप्ता
लखनऊ कैंट – ब्रजेश पाठक
मोहनलालगंज – अमरेश कुमार
ऊंचाहार – अमरपाल मौर्य
जहानाबाद – राजेश पटेल
गौरीगंज – चंद्रप्रकाश मिश्रा मटिया
चित्रकूट – चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

महोली – शशांक त्रिवेदी
सीतापुर – राकेश राठौर गुरु
सिधौली सुरक्षित – मनीष रावत
भगवंतनगर – आशुतोष शुक्ला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here