कांग्रेस प्रत्याशी ने थामा बीजेपी का दामन

0
477
  1. कांग्रेस प्रत्याशी ने थामा बीजेपी का दामगोंडा। विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीति रोज करवट बदल रही है। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने तरबगंज विधानसभा से जिन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था, उस प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने तरबगंज की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सविता पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गौरतलब है कि सविता पांडे कांग्रेस नेता मुरलीधर पाण्डेय की बहू हैं। श्री पाण्डेय 2019 में गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिले में पांचवें चरण के तहत आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 8 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने अभी नामांकन पत्र भी दाखिल नही किया था। इसी बीच रविवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ कांग्रेसी नेता व उनके ससुर मुरलीधर पाण्डेय भी मौजूद रहे।सविता पांडेय का परिवार जनपद की राजनीति में काफी अरसे से सक्रिय रहा है। सविता पाण्डेय के अचानक बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु प्रताप पाण्डेय ने बताया कि सविता पाण्डेय को ज्वायनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ प्रवक्ता संजय चौधरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल कराया गया है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अवनीश कुमार पाण्डेय, बब्बू चौबे, विनय तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आलोक तिवारी, मुकेश कुमार पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, महेश कुमार पाण्डेय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here